फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बाल वर्ग की प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बेलनी रुद्रप्रयाग की टीम अव्वल

Fri, 02 Oct 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग की संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। विद्या भारती के माध्यम से संचालित भारतीय शिक्षा समिति रुद्रप्रयाग की संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई बाल वर्ग की प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, मधुगंगा ग्रुप के चेयरमैन कुशाल सिंह नेगी, शिक्षाविद् भूपेंद्र राणा एवं संकुल प्रमुख शशि मोहन उनियाल ने किया। कथा कथन में कनिष्का बेलनी, गीत में दिव्या बेलनी, कला में श्रेया तिलवाड़ा, मूर्तिकला में अंशिका ऊखीमठ तथा अंत्याक्षरी में अगस्त्यमुनि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग की प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बेलनी, तत्कालीन भाषण में तरुण ऊखीमठ, स्वरचित कविता पाठ में सुनिधि बेलनी तथा गीत प्रतियोगिता में नैतिक अगस्त्यमुनि प्रथम रहे। वहीं तरुण वर्ग की प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि की टीम, तत्कालीन भाषण में अदिति चौधरी बेलनी, स्वरचित कविता पाठ में आयुष बेलनी, गीत में अंशुल अगस्त्यमुनि तथा लोकनृत्य में ऊखीमठ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कपटियाल, प्रेम सिंह राणा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी एकता पंवार, नगर पंचायत सभासद सरला रावत, रेखा रावत, प्रताप धर्म्वाण, सूरज मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें