अपने घरों से दूर रह रहे मतदाताओं को मतदान में शामिल करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से उन्हें पोस्टल बैलेट पेपर पहुंचाएं जा रहे है। डाक विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर ली है।
15 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाना है। इसे लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से जिले से बाहर रह रहे मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाने शुरू हो गए है।
बैलेट पेपर पोस्ट आफिसों तक पहुंच गए है। जबकि डाक विभाग ने भी इनको सही पतों तक भेजने के लिए तैयारियां शुरू कर दिया है।