फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में 45 गांवों में नहीं बने आधार कार्ड

Mon, 21 Dec 2015 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए जिले में तीन कंपनियों को ठेका दिया गया है। बावजूद इसके अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली तहसील के 45 से अधिक गांवों में अब तक एक भी व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


आधार कार्ड नहीं बनने से गांवों में जहां रसोई गैस कनेक्शन धारकों को दिक्कतें हो रही हैं, वहीं सरकारी व प्राइवेट नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अगस्त्यमुनि ब्लाक के सतेराखाल, स्यूंड, क्यार्क, सन सहित बच्छणस्यूं पट्टी के गहड़, नौना, दानकोट, खाल्यू आदि गांवों में ग्रामीणों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं।

सोमवार को सीडीओ कार्यालय पहुंची वृद्धा सुशीला देवी, देवेश्वरी, राजेश्वरी देवी का कहना है कि तीन माह पहले  गांव में कार्ड बनाने के लिए कुछ लोग आए तो थे, लेकिन न उनके द्वारा कोई रसीद दी गई और न हीं अब तक उन्हें कार्ड उपलब्ध हो पाए हैं। इधर, ग्राम पंचायत गहड के प्रधान जीवन प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह रावत का कहना है कि जिला प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी गांवों में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू नहंी हो पाई है, जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन



जिले में 79 प्रतिशत आधार कार्ड बन चुके हैं। तीनों तहसीलों में अब भी 45 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर इन गांवों में आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।-राहुल कुमार गोयल, अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें