पोखरी (चमोली)। विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअर और भालुओं से दहशत बनी हुई है। प्रभावित क्षेत्र सिदेली में जिस स्थान पर भालू को पकड़ने के लिए केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है वहां से करीब 15 मीटर की दूरी पर भालू दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में डर बना है। भालू और जंगली सुअर मंडुवे की फसल को चौपट कर रहे हैं।
खदेड पट्टी, हापला और त्रिशूला घाटी के कई गांवों में इस बार फसल को भारी नुकसान हुआ है। करीब एक माह पूर्व भालू के हमले में सिदेली की दो महिलाओं की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं ने बताया कि वनकर्मी प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। फसलों के नुकसान का आकलन किया जाएगा। संवाद