फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक दो दिन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बीडीसी बैठक का संचालन दो दिन करने और केंद्र सरकार के विभाग व संस्थानों को बैठक के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रस्ताव सदन में रखा गया। इस मौके पर सदस्यों ने एमपीसीसी के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच की मांग भी की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विजया देवी की अध्यक्षता व खंड विकास अधिकारी सीपी सेमवल के संचालन में हुई बीडीसी में विधायक भरत चौधरी ने सदस्यों को अपनी समस्या शालीनता व गंभीरता से सदन में रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि लोकतंत्र में सौहार्दपूर्ण भावना के साथ सदन का संचालन होता है। संविधान की भावना के अनुरूप पंचायतों को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने को कहा। सदन में सड़क, बिजली, पानी, संचार, सिंचाई, स्वास्थ्य, मनरेगा, बैंक, मत्स्य समेत कई मुद्दे सदस्यों द्वारा उठाए गए। सीडीओ भरत चंद्र भट्ट ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख विजया देवी , जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजभूषण भट्ट, ग्राम प्रधान अमित प्रदाली, विजयपाल राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें