फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की फटकार का दिख रहा असर

Mon, 21 Mar 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर की फटकार के बाद एडीबी (लोनिवि) की नींद टूटी है। विभाग की ओर से खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर  डामरीकरण में सुधार दिखने लगा है। ग्रामीणों ने मानकों के अनुरूप काम नहीं होने पर विभागीय कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से कांडई से स्यूंणी के बीच कार्यदायी संस्था उखड़े डामर को ठीक कर पुन: ऊपर से नई रोलिंग लगा रहा है। लोगों का कहना है कि दस दिन पहले किए गए डामर और तीन दिन से हो रहे डामरीकरण में काफी अंतर नजर आ रहा है। विभाग ने सवा वर्ष में अब तक खांकरा से कांडई के बीच दो किमी और कांडई से स्यूंणी के बीच करीब एक किमी डामरीकरण किया है, जो उखडने लगा था। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम डा. राघव लंगर ने 17 मार्च को मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घटिया कार्य पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इस दौरान कांडई-स्यूंणी के बीच बिछाए गए डामर के सैंपल भी भरवाए। 

अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण का कहना है कि यह मार्ग बच्छणस्यूं की लाइफ लाइन है। ऐसे में मार्ग पर हो रहे सुधार कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन जोन सिरोहबगड़ के विकल्प के रूप में तैयार किए जा रहे खांकरा-खेड़ाखाल 18 किमी मार्ग के सुधार कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने पौने 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें