फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसबाड़ा बना नासूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। तीसरे दिन भी यहां पहाड़ी से बोल्डर व मलबा गिरने का सिलसिला बना रहा, जिस कारण यातायात ठप रहा। अन्य स्थानों पर भी स्थिति दयनीय बनी हुई है। प्रशासन के निर्देश पर एनएच द्वारा यातायात को गंगानगर-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन यहां भी स्थिति खराब है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना में निर्माणधाीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बांसवाड़ा में लगभग 200 मीटर हिस्सा एनएच व आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बीते तीन दिनों से पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण हाईवे पर यातायात ठप है। इस समस्या के चलते चंद्रापुरी से आगे केदारघाटी के गुप्तकाशी से गौरीकुंड और ऊखीमठ क्षेत्र से सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है। तीन दिनों से यहां अखबार, दूध, सब्जी और अन्य दैनिक उपयोग के सामान की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाई है। वैकल्पिक मार्ग से जो सामग्री भेजी जा रही है, वह दर्जनभर दुकानों तक के लिए सीमित है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण, सिल्ली के अलावा कुंड से आगे सेमी-भैंसारी, डोलिया मंदिर, चंडिकाधार आदि स्थानों पर भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बांसवाड़ा में पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे से कार्य करने में मुश्किलें हो रही हैं। मौसम सुधार होने पर ऊपरी तरफ से चट्टानी क्षेत्र दरकने का अलग से खतरा बना हुआ है। बावजूद हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि हाईवे को यथाशीघ्र दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें