फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर लगाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही 11 सूत्रीय मांग पत्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को रुद्रपुर रोडवेज डिपो स्थित यूनियन के कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि संविदा, विशेष श्रेणी कार्मिकों के लिए वेतन तिथि तय की जाए। कार्यशालाओं में कार्यरत बाह्य स्रोत तकनीकी कार्मिकों का पदनाम परिवर्तित किया जाए। शासन स्तर से परिवहन निगम की परिसंपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने की साजिश पर रोक लगाई जाए। तीन वर्ष से एक ही पटल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की भांति डिपो के अधिकारियों का डिपो परिवर्तित किया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में देहरादून क्षेत्रीय अध्यक्ष बालेभ कुमार, हरि सिंह, मुकेश वर्मा, सुभाष मिश्रा, पूरन राय, सुभाष मिश्रा, रमेश प्रसाद शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजेश कोहली, सुदेश शर्मा, सुनील शास्त्री, योगेंद्र कुमार, राकेश तोमर, विजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें