फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंज गांव में हुआ बगड्वाल नृत्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से पेंज गांव में 24 वर्ष बाद बगड्वाल नृत्य का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया है। अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। मंगलवार देर शाम को पूजा-अर्चना के साथ बगड्वाल नृत्य शुरू हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान व आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप पुष्पवाण ने बताया कि बगड्वाल नृत्य के दौरान प्राचीनकाल विभिन्न विधाओं का ढोल-दमाऊं की थाप पर मंचन होगा। इस मौके पर संरक्षक गजपाल पटवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटवाल, व्यवस्थापक कुशाल सिंह नेगी, सचिव मदन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र शुक्ला, मोहन सिंह रावत व रमेश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें