फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे दिन में कई बार बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह लगभग एक घंटा हुई मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दिन में कई बार बाधित हुआ। वह जिले में 26 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 5 से 6 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के समीप बंद हो गया। यहां पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया था। एनएच व कार्यदायी संस्था ने मशीनों से मलबा साफ कर सुबह 8 बजे यातायात बहाल किया लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिरने का सिलसिला देर शाम तक बना रहा। इस समस्या के चलते पूरे दिनभर कई बार यातायात बाधित हुआ। एनएच के एई राजेश शर्मा ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही प्रभावित हिस्से का ट्रीटमेंट किया जाएगा। वहीं बारिश से जिले में तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली, खांकरा-काडई-खेड़ाखाल, विजयनगर-तैला, नगरासू-डांडाखाल, कांडई-कमोल्ड़ी-मोलखाखाल, मयायी-रणधार, रुद्रप्रयाग-पोखरी, सणगू-सारी समेत 26 मोटर मार्ग बंद रहे।
उमरानारायण मंदिर में घुसा मलबा
बारिश के कारण उमरानारायण मंदिर परिसर मलबे से भर गया। मंदिर के पुजारी की सूचना पर सौड़ गांव के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से मलबा साफ किया। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह बिष्ट, दशरथ सिंह, बबीता रावत ने बताया कि मंदिर के पीछे पूरा वन क्षेत्र है जहां से मलबा मंदिर परिसर में घुस गया था। तेज बारिश हुई तो दोबारा मलबा आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें