फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्छणस्यूं महोत्सव में नई पीढ़ी से किया लोक परंपराओं के संरक्षण का आह्वानमेला आयोजनों से मिलता लोक संस्कृति को बल : संतोष रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचार दिवसीय बच्छणस्यूं कृषि एवं विकास महोत्सव का दूसरा दिन महिला मंगल दलों के नाम रहा। इस दौरान थड़िया, चौंफला और झूमेलों नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्राम पंचायत बैरागणा में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका रुद्रप्रयाग के नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष संतोष रावत ने कहा। उन्होंने कहा कि मेला आयोजनों से लोक संस्कृति को बल मिलने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलता है। उन्होंने कहा प्राचीन समय से मेला हमारी परंपराओं का प्रतीक रहे हैं, जिन्हें संजोने के साथ ही संरक्षित करने के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। महोत्सव के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण महिला मंगल दल झुंडोली, जुंटई, गहड़खाल, बणसों, धारकोट, भराणसैंण और मुस्यागांव की महिलाओं के लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य व गीत रहे। साथ ही जीआईसी टैठी व बरसूड़ी सहित प्राथमिक विद्यालय मुस्यागांव, बैरागणा, रेम्बो स्कूल के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेला समिति के कार्याधिकारी अध्यक्ष राकेश चंद्र, प्रदीप मलासी,दिनेश पटवाल, आशा देवी, देवेश्वरी देवी, कुसुमलता देवी, किरण देवी, शशि सिंह नेगी, सोवन सिंह नेगी आदि थे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें