रुद्रप्रयाग। आयुष विभाग ने शिक्षण, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों में औषधीय पादपों के बीजयुक्त राखियों का वितरण किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. रघुवीर सिंह ने नगर पालिका परिषद व अन्य कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों को बीजयुक्त राखियां दीं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण व औषधीय पादपों के प्रति जागरूक करना है। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर हम प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लें। रक्षाबंधन के बाद राखी को मिट्टी में लगा दें जिससे राखी में लगे बीज अंकुरित हो सकें। जिले के 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत चिकित्साधिकारियों ने चंद्रापुरी, कोटमा, लदोली, जलई, सिरसौली, तैला, लमगौंडी, तुनेटा, बैरांगणा, सिद्वसौड समेत कई जगहों पर बीजयुक्त राखी बांटी गई। संवाद