गुप्तकाशी। काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीकाशी विश्वनाथ भक्त मंडली और स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित आठ दिवसीय श्रीमदद्देवी भागवत पुराण और शिव महापुराण पुराण कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अनुष्ठान के पांचवें दिन श्रीमदद्देवी भागवत पुराण का वाचन करते हुए व्यास आचार्य हरिओम देवशाली ने मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया। कहा, कि जब-जब मानव और देवताओं पर संकट आया, मां दुर्गा ने अलग रूप धारण कर रक्षा की है। संवाद