फोटो
ऊखीमठ। नशामुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बुधवार को मुख्य बाजार में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग कर आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखीं तख्तियां लेकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने देश को बचाना है, नशे को दूर भगाना है और नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत जैसे नारों से बाजार क्षेत्र नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी एकता पंवार, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी, आचार्य कुलदीप सेमवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद