जखोली राजकीय महाविद्यालय में आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सम्मान
- फोटो : RUDRAPRYAG
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजकीय डिग्री कालेज जखोली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में नई सोच पैदा करने के लिए जागरूकता जरूरी है।
कालेज परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. माधुरी ने कहा कि इस तरह के जागरूकतापरक कार्यक्रमों से समाज में नई सोच पैदा होगी। डीपीओ हिमांशु बडोला ने कहा कि प्रकृति में संतुलन तभी बना रहेगा, जब बेटा-बेटी लिंगानुपात समान होगा। कहा कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है, कि समाज को जागरूक करें। उन्होंने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बेटियों के प्रति बदलाव घर से जरूरी है। इसके लिए गांवों में लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सेल्फी विद डॉटर व अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर सांख्यकी सहायक शिल्पी भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, मोहित डिमरी, कांता प्रसाद ढौड़ियाल, कृष्णानंद डिमरी, अजय पुंडीर, अर्जुन नेगी, विजय ममगाईं, बब्बन शाह आदि मौजूद थे।