फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अमसारी में पॉलिथीन उन्मूलन के लिए किया जागरूक

Wed, 14 Jan 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। माघोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की नमामि गंगे इकाई की ओर से अमसारी में पॉलिथीन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। साथ ही स्रोत के संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के तहत तूना रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया। नमामि गंगे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. अंविता सिंह, डॉ. आशीष नौटियाल, डॉ. गोपी प्रसाद के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगमोहन सिंह ने सभी को पॉलिथीन उन्मूलन के लिए कार्य करने, वहीं डॉ. श्रीकांत नौटियाल की ओर से सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की बात कही। प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने सभी से जल संरक्षण, जीवन संरक्षण के नारे को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान अवध, शशांक, तुषार, चंद्रप्रकाश, रिया, जिया, शिवानी, मानसी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें