जखोली। चिरबटिया से गुप्तकाशी मार्ग को श्री केदारनाथ यात्रा का वैकल्पिक मार्ग घोषित करने के लिए पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा कमलेश उनियाल ने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि मयाली-गुप्तकाशी मार्ग 2013 की आपदा में जीवन रेखा बना था और इस मार्ग पर 40 गांव स्थित हैं। वैकल्पिक यात्रा मार्ग बनने से लगभग 92 किलोमीटर के क्षेत्र में सुविधाओं का विकास होगा और इस क्षेत्र की परिधि के उत्पादों को भी अच्छे दाम मिलने की संभावना होगी। इससे हजारों युवाओं को घर के नजदीक ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बरसात के समय अधिकतर बांसबाड़ा और कुंड के बाद जाम की स्थिति सड़क बाधित होने से आती है। इस समस्या का समाधान भी यह मार्ग बनेगा। हस्ताक्षर अभियान में व्यापारी बृजमोहन गोदियाल, उम्मेदसिंह राणा, प्रधान कोठियाड़ा पवन राणा, प्रदीप भट्ट, नीलम देवी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे। संवाद