जखोली। केंद्र सरकार के महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्रालय के संकल्प कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज तूनेटा में जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर क्राइम और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई।
जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य गीता मलासी ने नाबालिग को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। वहीं सीएचओ दीपाली ने एनीमिया की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक सुरेंद्र सिंह ने हेल्पलाइन, बाल संरक्षण इकाई सामाजिक कार्यकर्ता पूजा भंडारी ने अनाथ, एकल अभिभावक वाले बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के बारे में बताया। मिशन शक्ति से प्रियांशु ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं इग्नू के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद