फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए उत्तराखंडा में नपं अगस्त्यमुनि अव्वल

विज्ञापन
उत्तराखंड में स्वच्छता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को वर्ष 2018-19 का अटल - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
उत्तराखंड की नगर पंचायतों में स्वच्छता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को अटल निर्मल नगर पुरस्कार वर्ष 2018-19 प्रदान किया गया है। पुरस्कार के रूप में नपं को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया है। साथ ही अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सचिव शैलेश बगोली व भारत सरकार के सचिव बीके जिंदल के हाथों नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद थे। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद नपं अध्यक्ष बेंजवाल ने कहा कि नगरवासियों से मिले सहयोग और पूर्व से हुए बेहतर कार्यों के बदौलत यह सम्मान मिला है। उन्होंने शासन, प्रशासन, शिक्षण संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है। भारत सरकार के स्वच्छता अभियान में अग्रणीय भूमिका निभाने वाली नपं अगस्त्यमुनि को बीते वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर भारत की प्रथम नपं का पुरस्कार भी मिल चुका है। तब, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति के हाथों नपं अध्यक्ष ने पुरस्कार प्राप्त किया था। स्वच्छता के क्षेत्र में नपं अगस्त्यमुनि स्थापना के बाद से बेहतर कार्य करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें