रुद्रप्रयाग। आशा एवं आशा फैसिलिटेटर (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) संगठन ने आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटरों को न्यूनतम मासिक वेतन देने व सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एडीएम श्याम सिंह राणा के माध्यम से भेजे ज्ञापन में उन्होंने सरकार से 18000 व 24000 रुपये न्यूनतम वेतन देते, ईपीएफ एवं ईएसआई का लाभ देने, दुर्घटना/मृत्यु होने पर पांच से दस लाख रुपये तक मुआवजा भुगतान करने, अनुभवी आशा को ही टीकाकरण का प्रशिक्षण देने आदि की मांग की। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बीबी थपलियाल, आशा फैसिलिटेटर संगठन जिला अध्यक्ष सुशीला सेमवाल, आशा संगठन जिला अध्यक्ष कमला राणा, ब्लाॅक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि ललिता कठैत आदि माैजूद रहे। संवाद