फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर में सेना के जवान की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
जितेंद्र पंवार। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण के समीप बाइक व यूटीलिटी की भिड़ंत हो गई, जिसमें सेना के एक जवान की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में कुंड की तरफ से आ रही बाइक व रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि जा रही यूटीलिटी से भटवाड़ीसैंण में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र सिंह पंवार (25) पुत्र रणवीर सिंह पंवार, निवासी करोखी गांव, तहसील ऊखीमठ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक भारतीय सेना में तैनात था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। जबकि गांव का एक अन्य युवक सचिन सिंह पंवार (22) पुत्र नरेंद्र सिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे की वजह दोनों ही वाहनों का तेज रफ्तार रही है। उन्होंने बताया कि यूटीलिटी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें