फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सैफ’ में नहीं खेल पाएंगे तीरंदाज, ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ी

विज्ञापन
sports - फोटो : SPORTS2.jpg
विज्ञापन
रुद्रपुर। सैफ खेलों (दक्षिण एशियाई खेल) के तीन इवेंट में भारतीय खिलाड़ी अपना हुनर नहीं दिखा पाएंगे। मेजबान नेपाल ने लेट एंट्री के कारण भारतीय तीरंदाजी, ताइक्वांडो और कराटे टीमों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। इसकी सूचना नेपाल ओलंपिक कमेटी ने शनिवार देर रात भारतीय ओलंपिक संघ को दी। इसी कारण भारतीय ओलंपिक संघ ने 26 नवंबर से खिलाड़ियों के चयन का ट्रायल रद्द कर दिया।
विज्ञापन

नेपाल के काठमांडू में एक दिसंबर से दस दिसंबर तक आयोजित होने वाले 13वें दक्षिण एशियाई खेल के मल्टी-ईवेंट टूर्नामेंट में आठ देशों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं। दक्षिण एशियाई खेल में खेले जाने वाले 28 स्पोर्ट्स में इस बार राष्ट्र की टीम सिर्फ 25 खेल ही खेल पाएगी।
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पूर्व ही नेपाल ओलंपिक कमेटी और भारतीय ओलंपिक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ तीनों खेलों को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें नेपाल ओलंपिक कमेटी ने पहले भारतीय ओलंपिक कमेटी को तीनों खेल को शामिल करने के लिए हां भी कर दिया था।
विज्ञापन

लेकिन अचानक शनिवार देर रात नेपाल ओलंपिक कमेटी ने भारतीय ओलंपिक कमेटी के पदाधिकारियों को दक्षिण एशियाई खेल में तीनों खेल की टीमों को प्रतिभाग करने से इनकार कर दिया। नेपाल ओलंपिक कमेटी के मना करने से भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से खिलाड़ियों के लिए 26 नवंबर को भुवनेश्वर में रखे गए तीरंदाजी, ताइक्वांडो और कराटे खेल के चयन ट्रायल को भी रद्द कर दिया गया है।
कोट
नेपाल ओलंपिक कमेटी की ओर से शनिवार देर रात को लेट एंट्री का हवाला देकर तीरंदाजी, ताइक्वांडो और कराटे खेल की टीमों को दक्षिण एशियाई खेल में प्रतिभाग करने से मना कर दिया है। आईओए की ओर से संचालित काई की एडहॉक कमेटी ने कराटे खिलाड़ियों के लिए 26 नवंबर को भुवनेश्वर में चयन ट्रायल रखे गए थे, जिसे आईओए ने रद्द कर दिया है। - डॉ. हरिप्रसाद पटनायक, चयन कमेटी सदस्य, काई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें