फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिले के तीन हाईस्कूलों के उच्चीकरण की मिली मंजूरी

Wed, 26 Aug 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले के तीन राजकीय हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण की शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन के आदेश के अनुसार केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के दो और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के एक विद्यालय को इंटर स्तर पर उच्चीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में राउमावि. बाड़व और शहीद राजेन्द्र सिंह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीमठ को इंटर स्तर पर उच्चीकृत करने की स्वीकृति दी गई है। वहीं रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ा का भी उच्चीकृरण किया जाएगा। शासनादेश में राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 35 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को इंटर स्तर पर उच्चीकृत करने की स्वीकृति दी गई है। इनमें रुद्रप्रयाग के ये तीन विद्यालय शामिल हैं। इस फैसले से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही इंटर स्तर तक की शिक्षा उपलब्ध होने का रास्ता साफ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें