फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए ओटीपी साझा न करें

Thu, 26 Mar 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस के अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम पंचायत थलासू में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। दुर्गाधार पुलिस चौकी की टीम ने अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौपाल लगाई। पुलिस ने ग्रामीणों को बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन कराने को जरूरी बताया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गौरा शक्ति ऐप और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए ओटीपी साझा न करने और किसी भी ठगी की स्थिति में 1930 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें