फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बीमार पशुओं के मांस की बिक्री की आशंका

Mon, 12 Oct 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शहर के नए बस अड्डे क्षेत्र में संचालित मांस की दुकानों पर बीमार भेड़-बकरों और मुर्गों के मांस की बिक्री की आशंका को लेकर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य रोहित डिमरी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में बाहरी शहरों से लाए जाने वाले पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों की जांच और प्रसारित वीडियो की पड़ताल कराने की मांग की गई है। साथ ही पुनाड़ गदेरे में पशु अपशिष्ट, रक्त और अवशेषों के अनुचित निस्तारण की आशंका जताई गई है। रोहित डिमरी ने पशुपालन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम गठित कर दुकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है। हालांकि, बीमार पशुओं के मांस की बिक्री से जुड़े आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें