फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आईटीआई में प्रवेश के लिए अब 30 तक करें आवेदन

Fri, 12 Sep 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/कर्णप्रयाग। राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पड़ी 80 सीटों पर प्रवेश के लिए तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के तहत एनसीवीटी प्रवेश सत्र 2025-26 लिए राज्य के सभी आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पहले प्रवेश तिथि 20 सितंबर थी जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर तक किया गया है। कहा कि पूर्व में आवेदन कर चुके व प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी नि:शुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने से वंचित इच्छुक अभ्यर्थी भी निर्धारित शुल्क के तहत आवेदन के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


वहीं चमोली जिले के आईटीआई में एनसीवीटी के तहत अलग-अलग ट्रेडों में 133 सीटें खाली बची हैं। इन रिक्त सीटों में भी प्रवेश लेने के लिए एक और मौका मिल रहा है। कर्णप्रयाग आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक चौधरी ने बताया कि आईटीआई के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं है। संस्थान में प्रवेश की प्रक्रियाएं आसान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें