फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीज की अंशिका जाएंगी फ्रांस

विज्ञापन
रुद्रपुर की अंशिका पाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा अंशिका पाल ने इंटरनेशनल फ्रेंच स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में हुई थी। प्रतियोगिता में में स्कूल से सृष्टि चौधरी, सृष्टि कपूर, आरिफा एवं अंशिका पाल ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में अंशिका पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में प्रथम आने पर अंशिका और उनकी प्रशिक्षिका को फ्रांस की यात्रा का अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दुबई, कुवैत, सिंगापुर, श्रीलंका तथा भारत के विभिन्न प्रांतों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि जेसीज में फ्रेंच भाषा के अध्ययन की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें