फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्वदेशी संकल्प दौड़ में अंकुश रहे अव्वल

Mon, 12 Jan 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से स्वदेशी संकल्प मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

मैराथन में कुल 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें अंकुश प्रथम रहे। बांसवाड़ा से गिंवाला पार्किंग तक तीन किमी स्वदेशी संकल्प दौड़ को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद की ओर से किए गए कार्यों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। जिपंस जयवर्धन कांडपाल ने भी विचार रखे। मैराथन में बालक वर्ग में अंकुश प्रथम, भुप्पी द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में विधायक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियागियों को क्रमश: 2100, 1100 और 750 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीकेटीसी के सदस्य विनीत पोस्ती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष कंडारी, जिला महामंत्री अरुण चमोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अमित मैखंडी, संयोजक निवास चमोला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें