फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने उठाया लावारिस जानवरों के भोजन का जिम्मा

विज्ञापन
जानवरों को रोटी खिलाते अवेयर संस्था के लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पंतनगर। लावारिस पशुओं के भोजन की जिम्मेदारी युवाओं के एक ग्रुप ने उठायी है। ग्रुप में शामिल शिवेंद्र ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से इन जानवरों को भोजन पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे मन व्यथित था। हम दोस्तों ने विचार विमर्श कर पैसे एकत्र किए और प्रतिदिन लगभग 50 किलोग्राम आटे की रोटियां बनाकर शाम के समय परिसर की लावारिस गाय, कुत्ते, बिल्ली व बंदरों को खिलानी शुरू कर दी हैं। कोई जानवर भी भूखा नहीं रहता है। इस कार्य की सूचना भी इन युवाओं ने पुलिस को पूर्व में ही दे दी है। इन युवाओं ने परिसर वासियों से भी अपील की है कि वे लावारिस जानवरों को एक या दो रोटी जरूर दें। यह युवा रोज रोटियां बनाकर जगह-जगह आवारा घूम रहे जानवरों को खिला रहे हैं। इस दौरान यह सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रख रहे हैं। इन युवाओं की इस पहल की परिसर वासी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें