फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स से बदसलूकी की तो दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर डॉ नीरज खैरवाल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। जसपुर में सर्वे करने गयी आशा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के मामले को कमिश्नर डॉ नीरज खैरवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी डीएम को फ्रंट लाइन कर्मियों से बदसलूकी करने वालों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर केसों के आधार पर एनएसए की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। दरअसल सोमवार को जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती में आशा कार्यकर्ता नीलम देवी सहयोगी संतोष के साथ कोविड 19 के संबंध में सर्वे करने गयी थी। मोहल्ले के फरमान और पट्टी चौहान निवासी फहीम ने अपने साथियों के साथ सर्वे का विरोध किया था। आरोपियों ने सरकारी कार्य मे बांधा डालकर कर्मियों को भगा दिया था। मामला तूल पकड़ा तो आरोपियों ने माफी मांगकर मामला निपटा दिया था। कमिश्नर के संज्ञान में मामला पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी दिखाते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और जसपुर सीएमएस को अनुत्तरदायित्व कृत्य के लिए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को जसपुए में दो नामजद सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस घटना के बाद कमिश्नर डॉ खैरवाल ने मंडल के सभी डीएम को निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में फ्रंटलाइन वर्करों और राहत कार्यों के लिए अधिकृत लोगों के साथ शरारती तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। ये गैरकानूनी के साथ ही जघन्य अपराध है। उन्होंने ऐसे शरारती तत्वों और आवश्यक सामग्री की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आवश्कतानुसार केस टू केस पर एनएसए की कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने सभी डीएम को भविष्य में ऐसी घटना होने पर तत्काल सूचना से अवगत कराने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें