फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पानी के संकट पर फूटा गुस्सा, रेलवे सुरंग में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Mon, 20 Jul 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा- शिवानंदी गांव में एक साल से बनी हुई है समस्या
शासन-प्रशासन के साथ ही रेलवे के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बीते एक साल से पानी के संकट से जूझ रहे जनपद के शिवानंदी गांव के ग्रामीणों ने रेलवे की मवाणा सुरंग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती धरना जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के साथ ही रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे शिवानंदी के ग्रामीण रेलवे की मवाणा टनल पर पहुंचे। गांव में पानी न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि एक साल से गांव में पानी का संकट बना हुआ है। पूर्व में उन्होंने प्रशासन और रेलवे को पत्र देकर 19 जुलाई तक गांव में पानी की व्यवस्था करने की चेतावनी दी थी लेकिन निर्धारित समय सीमा तक भी कार्य नहीं किया गया जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब से गांव के ऊपर से रेलवे की सुरंग बनाई जा रही है तभी से गांव का पानी खत्म हुआ है। उन्होंने जल्द पंपिंग योजना निर्माण और अन्य स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना देने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता देवी, कमला देवी, सरोजनी देवी, सुशीला देवी, योगिता देवी, कुशलानंद गैरोला, रजत गैरोला, गिरीश गैरोला, हर्षपति थपलियाल आदि गांव के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें