आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन ने प्रदेश सरकार से 2012 के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को पदोन्नति देने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने कहा कि वर्ष 2012 के बाद से विभागीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं की पदोन्नति नहीं हो पाई है। सरकार ने पदोन्नति के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष रखी है, लेकिन, उम्र के इस आधार के कारण कई कार्यकर्ता व सहायिकाएं पदोन्नति के लाभ से वंचित हो जाएंगी। इसलिए सरकार को उम्र के मानक में बदलाव करते हुए वरीयता के आधार पर पदोन्नति देनी चाहिए। ज्ञापन में महामंत्री प्रेमा बर्तवाल व सचिव संतोषी देवी के हस्ताक्षर हैं। संवाद