फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटा जाम में फंसी रही संक्रमित को ले जा रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के चौड़ीकरण के चलते जिला मुख्यालय में आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। सोमवार को कोरोना संक्रमित को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था पर कछुवा गति से कार्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर पेट्रोल पंप के समीप चट्टान कटिंग का कार्य चल रहा है। इस कार्य में तीन बड़ी मशीनें लगाई गई हैं। दिनरात चल रहे कार्य के कारण दो तरफा यातायात प्रभावित हो रहा है। आए दिन जाम की समस्या हो रही है। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक कई बार जाम लगता रहा। इस दौरान कोरोना संक्रमित मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी आधा घंटे तक जाम में फंसी रही। व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कांता नौटियाल, मनमोहन शुक्ला, टीएस चौहान आदि का कहना है कि आए दिन जाम के चलते जहां राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों को खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि हाईवे कटिंग का कार्य रातभर किया जाए, लेकिन दिनभर हाईवे पर यातायात सुचारु रहे, जिससे जरूरी वाहनों की आवाजाही हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें