गदरपुर में क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर । होली पर्व पर रिश्तेदारी में होली मिलने आए युवक की वापस घर लौटते समय बाइक की एंबुलेंस (नेशनल मोबाइल यूनिट) से भिड़ंत हो गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।
ग्राम चंदनपुरा बिलासपुर निवासी खेम बीर (35) होली मिलन पर ग्राम सरदार नगर स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। बुधवार शाम घर लौटते समय साप्ताहिक हाट बाजार के समीप उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही आपातकालीन सेवा एंबुलेंस वाहन से जा भिड़ी। टक्कर टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कहा कि एंबुलेंस का चालक वाहन को तेजी से चला रहा था। एंबुलेंस चालक दुर्घटना के बाद एंबुलेंस को छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया। एंबुलेंस का नंबर हरियाणा राज्य का है। आनन-फानन में राहगीरों ने घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर प्राप्त नहीं मिली थी।