फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: टेंट में मिली एयर गन और धारदार हथियार

Thu, 07 May 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ/फाटा। केदारनाथ धाम में स्थित एक टेंट में सफाई के दौरान एयर गन और चापड़ हथियार मिलने से दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से उक्त हथियारों को जब्त कर सोनप्रयाग थाने में जमा कर दिए।
विज्ञापन

केदारनाथ में बुधवार देर शाम को एक टेंट में सफाई के दौरान एक बैग मिला जिसमें दो एयर राइफल और एक चापड़ रखा था। चौकी इंचार्ज केदारनाथ कुलदीप पंत ने बताया कि रायबरेली से एक सीआरपीएफ के जवान केदारनाथ यात्रा पर आए थे। वे मानसिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने बताया कि खेत में फसल को नुकसान पहुंचाने वाले पक्षियों को मारने में प्रयुक्त ये एयर गन और नारियल काटने वाला चापड़ भी साथ लाए थे। फोन पर उनकी पत्नी ने बताया कि यात्रा के दौरान वे हरिद्वार से आ गए थे लेकिन मानसिक रूप से कमजोर उनके पति केदारनाथ की यात्रा के लिए रवाना हो गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रदीप के परिजनों को केदारनाथ बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें