फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय : एबीवीपी के लक्की बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Tue, 29 Sep 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सक्षम नेगी जीते
विज्ञापन

फोटाे-
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष और सचिव पद जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सक्षम नेगी विजयी रहे।
महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी डाॅ. सुखपाल रौतेला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के लक्की राणा ने 731 मतों से जीत दर्ज की जबकि एनएसयूआई के उज्ज्वल मैठाणी को 450 मत मिले। सचिव पद पर एबीवीपी के लोकेश बिष्ट ने 566 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के सोमदेव को 500 मतों से हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी एबीवीपी के प्रियांशु ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया चुनाव के लिए कुल 2036 मतदाता पंजीकृत थे। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रह लेकिन दोपहर तक इसमें तेजी आई। करीब 1359 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान 66.75 फीसदी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें