रुद्रप्रयाग। दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने व योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 16 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज तैला, जखोली में बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन गांव की ओर आयोजित किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत करेंगे। शिविर में विभिन्न विभाग अपने स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा व ग्रामीणों की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। संवाद