रुद्रप्रयाग। डीएम प्रतीक जैन ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं के बारे में जाना। डीएम ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर अस्पताल में आने वाली चुनौतियों और सुधार की आवश्यकता पर चर्चा की और हर मरीज के साथ विनम्रता से व्यवहार करने को कहा। उन्होंने सीटी स्कैन मशीन का भी निरीक्षण किया। बताया कि सीटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू करने के लिए अतिरिक्त तकनीशियन के लिए डीजी हेल्थ से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में सर्जरी विभाग शुरू करने की भी बात कही। कहा कि इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि सामान्य से लेकर जटिल ऑपरेशन तक की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने, समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने और सभी मशीनों-उपकरणों को कार्यशील स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए। संवाद