फोटो
ऊखीमठ। ब्लॉक के पर्यटक ग्राम सारी में पुलिस ने ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ नशा न करने की शपथ दिलाई गई। ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने कहा कि सिंथेटिक ड्रग्स युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नशा तस्करी या अवैध नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने साइबर अपराध, महिला अपराध और बाल अपराध से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी। वहीं लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए भी कहा गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनीता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत नेगी, पूर्व सरपंच मुरली सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह, सरपंच देखरेख समिति के देवेंद्र नेगी, वार्ड सदस्य प्रेमा देवी, बीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद