फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ऊंची कूद में आदित्य ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनी जगह

Sat, 17 Oct 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग के आदित्य सिंह ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। ओंकारानंद चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल, तिमली बड़मा में कक्षा सात के छात्र आदित्य ने अंडर-14 बालक वर्ग की ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ग्राम मरोड़ा निवासी आदित्य ने यह सफलता निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर हासिल की। इससे पहले वह तीन बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके थे, लेकिन इस बार स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी मेहनत साबित कर दी।
विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने आदित्य का स्वागत कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक संजय रावत ने कहा कि आदित्य की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें