आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने कार्यकर्ताओं से विस चुनाव तैयारियों को लेकर जन-जन से संपर्क का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नए उत्तराखंड के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को अहम भूमिका निभानी होगी, इसके लिए उन्हें एकजुट होकर काम करना होगा।
एक बयान में कर्नल (कोठियाल) ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की राजनीति सिर्फ वोटबैंक तक सीमित रही है। उन्होंने जनता के दुख-दर्द और सुविधाओं को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है। जिन अवधारणाओं को लेकर उत्तराखंड बना, वे आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। जनता आज भी बिजली, पानी, सड़क, संचार, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता उत्तराखंड के लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना है।