फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ युवक से चौकी में पोछा लगवाने का आरोप

विज्ञापन
रुद्रपुर में मारपीट के बाद खून से लथपथ युवक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सट्टे को लेकर विवादों में आ चुकी रंपुरा चौकी के साथ नया विवाद जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर खून से लथपथ युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवकों की ओर से मारपीट करने के बाद मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचने पर पीड़ित से पोछा लगवाने की बात कही जा रही है। हालत नाजुक होने पर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एक वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवक डीजी कानून एवं व्यवस्था से भी पीड़ित को न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो में खून से लथपथ युवक अपना नाम चंद्रसेन निवासी रंपुरा बता रहा है। उसकी वीडियो बना रहा दूसरा व्यक्ति बता रहा है कि युवक कबाड़ बीनने का काम करता है। सोमवार रात कुछ युवकों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए थे। उसे जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए।
मारपीट के बाद खून से लथपथ पीड़ित युवक आरोपियों पर कार्रवाई के लिए रंपुरा पुलिस चौकी पहुंचा। वहां खून गिरने पर पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ में कपड़ा देकर पोछा लगवा दिया। इसके बाद अन्य युवकों ने 108 सेवा को कॉल कर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वीडियो बना रहे युवक चौकी में तैनात सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें