फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल

Sun, 27 Dec 2015 09:32 PM IST
रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार शाम की है।
विज्ञापन


रात करीब 9.30 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से पांच किमी आगे रैंतोली के समीप एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक समयाद्दीन पुत्र पीरू निवासी सहारनपुर की मौके पर मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मजदूरों को छोड़कर वापस रुद्रप्रयाग की तरफ लौट रहा था।
दूसरी तरफ, तिलवाड़ा-जखोली मोटर मार्ग पर मयाली पेट्रोल पंप के समीप संपर्क मार्ग पर एक छोटा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गया। इस हादसे में चालक शीशपाल सिंह कंडारी, निवासी पौंठी, जखोली, वाहन से छिटक कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी केएस बिष्ट मौके पर पहुंचे। घायल को 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें