फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, चालक फरार

Sun, 12 Jun 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग पर जीआईसी तिलकनगर के समीप एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल व्यक्ति को 108 से जिला अस्पताल लाए। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर सवा एक बजे गांव से तिलवाड़ा की तरफ आ रहे जीआईसी तिलकनगर के समीप लौंगा गांव निवासी दिनेश सिंह (32) पुत्र श्याम सिंह को आरजीबी कंपनी जो इन दिनों मार्ग पर सुधार व डामरीकरण का काम कर रही है। ट्रक चालक ने टक्कर मारकर उसके पैरों को कुचल दिया।

ट्रक चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। सड़क पर मरणासन्न हालात में पीड़ित को लोग जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसपीएस नेगी ने बताया कि युवक के दोनों पैरों पर गंभीर चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें