फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे अभिनव

Mon, 10 Nov 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के अतुल मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज, तिलवाड़ा के छात्र अभिनव तरवाड़ा का अंडर-14 राष्ट्रीय स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। ब्लॉक जखोली के मेदनपुर भरदार क्षेत्र के निवासी रविन्द्र तरवाड़ा के पुत्र अभिनव ने बीते चार नवंबर को हल्द्वानी में हुई विद्यालयी राज्य स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनके शानदार खेल के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब अभिनव दिसंबर माह में भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य ललित मोहन रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलवाड़ा विनिता देवी, जिपंस किरन नौटियाल ने उसे बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें