फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: केदारनाथ में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए आस्था पथ तैयार

Sun, 30 Aug 2020 01:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

  • हेलीपैड से मंदिर तक पहुंचेंगे व्हील चेयर से, 28 करोड़ में हुआ निर्माण 
विज्ञापन
केदारनाथ आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांग श्रद्धालु भी केदारनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन दर्शन कर सकेंगे। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एमआई-26 हेलीपैड के समीप से सरस्वती नदी किनारे 504 मीटर लंबा आस्था पथ बनकर तैयार हो गया है।

विज्ञापन


आगामी यात्राकाल में दिव्यांग श्रद्धालु हेलीपैड या घोड़ा-खच्चर से मंदिर तक व्हील चेयर से पहुंच सकेंगे। 28 करोड़ की लागत से बने इस आस्था पथ पर अब प्रकाश व्यवस्था और बैठने के लिए बेंच लगाई जानी है।

केदारनाथ धाम में दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है, जिसे आस्था पथ का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल आस्था पथ चार मीटर चौड़ा व 504 मीटर लंबा है। इस पथ का अन्य श्रद्धालु भी उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


28 करोड़ की लागत से बने इस आस्था पथ का निर्माण मार्च 2018 में शुरू किया गया था। आस्था पथ पर बीस-बीस मीटर की दूरी पर लाइटिंग पोल लगाए जाएंगे, जिन पर भक्तिमय संगीत गूंजेगा।

उधर कार्यदायी संस्था वुड कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल का कहना है कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य के तहत आस्था पथ का निर्माण पूरा कर दिया गया है। अब बेंच और लाइटिंग का कार्य किया जाना है, जिसे दो-तीन माह में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें