फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मोबाइल पर बात कर रहे युवक का पैर फिसला, खाई में जा गिरा

Thu, 29 Jan 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिमली बैंड के आगे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि के तिमली बैंड के आगे एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम की है जब एक युवक को स्थानीय व्यक्ति चंद्र प्रकाश नेगी को गिरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की पहचान अरविंद राणा (28) के रूप में हुई है। वह बसुकेदार तहसील के मठिया गांव का रहने वाला है। युवक ने बताया कि फोन पर बात करते हुए उसका पैर फिसल गया और यह घटना हुई। युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें