फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फिंगरप्रिंट पर प्रशिक्षण कार्यशाला हुई

Sun, 02 Aug 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद पुलिस कार्मिकों की कार्यक्षमता में वृद्धि करने व उन्हें अपराध अनुसंधान के हर क्षेत्र में बुनियादी व व्यावहारिक जानकारी के लिए एक दिवसीय फिंगरप्रिंट कार्यशाला हुई। कार्यशाला में करीब 26 पुलिस कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। पुलिस कर्मियों को घटना स्थलों से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में साक्ष्यों का संकलन, घटना स्थल पर सूक्ष्मता से निरीक्षण कर अंगुलियों के निशान खोजना एवं उन्हें बिना क्षति पहुंचाए सुरक्षित उठाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण फिंगरप्रिंट प्रोफिशिएंट मुख्य आरक्षी बल्लभ भिलंगवाल व अपर उपनिरीक्षक संजय लेखवार ने दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें