फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तप्तकुंड में मिला एक कंकाल मिला

Fri, 25 Mar 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर के समीप तर्पण कुंड में एक कंकाल मिला है। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गौरीकुंड के ग्राम प्रधान राकेश गोस्वमी ने बताया कि दो दिन पहले कुछ लोग यहां पहुंचे थे। इस दौरान वे गौरी माई मंदिर भी गए। यहां आपदा से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त तर्पण कुंड के ऊपर बिछाए गए टिन को हटाने पर कुंड में नीचे एक कंकाल का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। बताया कि कुंड में करीब 15 फीट मलबा भरा हुआ है। ऐसे में कुंड के अंदर कंकाल और भी हो सकते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मलबे से पटे कुंड और बीकेटीसी के क्षतिग्रस्त भोग मंडी की सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि कंकाल को पुलिस ने अपनी कब्जे में ले लिया है। उसका  डीएनए टेस्ट लिया जाएगा। उसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। विदित हो कि बीते वर्ष भी केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन के दौरान कुछ कंकाल मिले थे। तब पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी केदारनाथ गए थे और उन्होंने वहां कंकाल होने की बात कहते हुए धाम में सफाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें