फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सक्षम अधिकारियों के नहीं आने पर निंदा प्रस्ताव पारित

Wed, 31 Dec 2025 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली विकासखंड में हुई बीडीसी की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। जखोली ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई। बैठक में जंगली जानवरों की समस्या, आधार कार्ड की केवाईसी करने, पानी के बिलों के विरोध से लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ने डीडीओ से सक्षम अधिकारी सीडीओ और डीएफओ के नदारद रहने पर नाराजगी जताई और निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

सदन में विभिन्न ग्राम प्रधानों ने मनरेगा अब वीबीजीरामजी योजना के तहत दो वक्त की हाजिरी का भी विरोध किया। उन्होंने पंचायत सचिव को जन्म प्रमाणपत्र व राशन कार्ड की आईडी की जिम्मेदारी और प्रत्येक ग्राम सभा में आधार शिविरों के आयोजन की मांग की। ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अजय पुंडीर ने सदन में चोंडा सिराई व खरखेड में हर घर नल व हर घर जल के तहत फ्री कनेक्शन के बाद भी पानी के बिलों के आने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने राइंका खरगेड में चौकीदार व बाबू की जल्द नियुक्ति और आरडब्ल्यूडी के माध्यम से डुंडी- सेरी पालिगाड- मोर्छांग सड़क निर्माण की मांग भी सदन में रखी। इस दौरान सदन में समस्त ग्राम सभाओं के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और डीडीओ अनीता पंवार समेत अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें